वर्ष-17,अंक-22(16-30 नवम्बर, 2014)
छत्तीसगढ़ के विलासपुर में नसबंदी शिविर में सरकारी बदइंतजामी और डाक्टरों की घोर लापरवाही के कारण 15 महिलाएं अब तक मारी जा चुकी हैं। 92 से भी अधिक महिलाएं अभी भी विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं। वे मौत से जूझ रही हैं और सरकार के मंत्री फूहड़ बयान दे रहे हैं।
छत्तीसगढ़ में वर्षों से भाजपा की सरकार है और वहां स्वास्थ्य सेवाओं का क्या हाल है वह इस घटना ने बखूबी जाहिर कर दिया है। हद तो यह है प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अमर अग्रवाल मुख्यमंत्री की उपस्थिति में मुस्कराते हुए दिखे जब वे लाशों को देख रहे थे। पैचाशिक हंसी का यह नजारा जिसने देखा उसने थू-थू की।